77th Independence Day Celebrations | PM Modi’s address to...
https://www.youtube.com/live/uUh4qnSkVNY?feature=share https://fb.watch/mqORS1R_Zd/
August 15, 2023
कोरोना दुनिया में LIVE / अब तक 55.87 लाख संक्रमित और 3.47 लाख मौतें: 1 जुलाई से स्पेन आने वाले विदेशी नागरिकों को क्वारैंटाइन नहीं किया जाएगा
Vadodara News Network May 26, 2020
दक्षिण कोरिया के एक स्कूल को डिसइन्फेक्ट करते सफाईकर्मी। देश में संक्रमण के अब तक 23,615 मामले सामने आ चुके हैं।
-
स्पेन में अब तक 2 लाख 82 हजार 480 लोग संक्रमित हैं, जबकि 26 हजार 837 की जान जा चुकी है
-
अमेरिका में अब तक 99 हजार 805 लोगों की मौत हुई, जबकि संक्रमण का आंकड़ा 17 लाख 6 हजार 226 हो गया है
वॉशिंगटन. दुनिया में अब तक 55 लाख 87 हजार 129 लोग संक्रमित हैं। 23 लाख 65 हजार 645 लोग ठीक हुए हैं। मौतों का आंकड़ा 3 लाख 47 हजार 861 हो गया है। स्पेन की सरकार विदेशी पर्यटकों को जुलाई से देश में आने की अनुमति दे सकती है। उन्हें अब 14 दिन के अनिवार्य क्वारैंटाइन में नहीं रहना पड़ेगा। स्पेन में हर साल करीब आठ करोड़ पर्यटक आते हैं। देश में अब तक 2.82 लाख लोग संक्रमित हैं, जबकि 26 हजार से ज्यादा जान जा चुकी है।
कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश
देश | कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
अमेरिका | 17,06,226 | 99,805 | 4,64,670 |
ब्राजील | 3,76,669 | 23,522 | 1,53,833 |
रूस | 3,53,427 | 3,633 | 1,18,798 |
स्पेन | 2,82,480 | 26,837 | 1,96,958 |
ब्रिटेन | 2,61,184 | 36,914 | उपलब्ध नहीं |
इटली | 2,30,158 | 32,877 | 1,41,981 |
फ्रांस | 1,82,942 | 28,432 | 65,199 |
जर्मनी | 1,80,789 | 8,428 | 1,61,200 |
तुर्की | 1,57,814 | 4,369 | 1,20,015 |
भारत | 1,44,950 | 4,172 | 60,706 |
ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।
अमेरिका: 99,805 मौतें
अमेरिका में हर दिन होने वाली मौतों में कमी आ रही है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, सोमवार को यहां 532 लोगों की जान गई है। देश में अब मरने वालों की संख्या 99 हजार 805 हो चुकी है। वहीं, एक दिन में करीब 19 हजार नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमण का आंकड़ा 17 लाख 6 हजार 226 हो गया है।

ट्रम्प ने गोल्फ खेलने का बचाव किया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 23 मई को लॉकडाउन लागू होने के 75 दिन बाद गोल्फ खेलने पहुंचे थे। इसके बाद विवाद शुरू हो गया। वे लगातार दूसरे दिन भी गोल्फ खेलने गए। इसका लोगों ने जमकर विरोध किया। गोल्फ क्लब के बाहर कुछ लोग तख्तियां लेकर खड़े थे। इन पर लिखा था- 1 लाख लोग मारे गए हैं। हमें चिंता है। क्या आपको चिंता है? ट्रम्प ने अपना बचाव करते हुए ट्वीट कर कहा- बाहर निकलने के लिए या थोड़ा एक्सरसाइज करने के लिए मैं हर वीकेंड पर गोल्फ खेलता हूं। फर्जी और भ्रष्टाचारी न्यूज ने इसको ऐसे दिखाया जिससे यह पाप की तरह लगने लगा।

24 घंटे में 1.02 लाख मरीज मिले: डब्ल्यूएचओ
डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, दुनियाभर में 24 घंटे में 1 लाख 2 हजार 790 संक्रमित मिले हैं, जबकि 4380 लोगों की मौत हुई है। वहीं, संक्रमण का कुल आंकड़ा 50 लाख से ज्यादा हो गया है, जबकि तीन लाख 42 हजार लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, डब्ल्यूएचओ ने सुरक्षा कारणों के चलते संक्रमण के इलाज के लिए हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के ट्रायल पर रोक लगा दी है। संस्था ने कहा कि ‘लैंसेट’ की रिपोर्ट में कहा गया है कि इलाज करा रहे लोगों में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के इस्तेमाल से मौतों की आशंका बढ़ी हुई नजर आई है।
चीन: 7 नए मामले दर्ज
चीन में सोमवार को सात नए मामले मिले। चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन ने मंगलवार को बताया कि पांच नए मामले मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र जबकि एक शंघाई और एक फुजियन में दर्ज किया गया है। चीन में इसी के साथ बहार से आए 1731 मामले हो चुके हैं। इनमें से अब तक 1,685 मरीज पूरी तरह से ठीक हो गए हैं और 46 संक्रमित लोगों का उपचार किया जा रहा है। एक की हालत गंभीर है। चीन में अब तक 82,992 लोग संक्रमित हुए हैं और 4638 की मौत हो चुकी है।

स्पेन: विदेशी नागरिक क्वारैंटाइन नहीं होंगे
जर्मन न्यूज कंपनी डॉयचे वेले के अनुसार स्पेन के पर्यटन मंत्री रेयेस मरोतो ने सोमवार को कहा कि सरकार विदेशी पर्यटकों को जुलाई से देश में आने की अनुमति दे सकती है। तब तक 14 दिन के अनिवार्य क्वारैंटाइन को हटा दिया जाएगा। इस बयान का स्टॉक मार्केट में भी असर हुआ। प्रमुख होटल संचालक मेलिया होटल्स ने शुरुआती कारोबार में 14% की वृद्धि दर्ज की। स्पेन पर्यटकों का दूसरा पसंदीदा देश है। यहां हर साल करीब आठ करोड़ पर्यटक आते हैं।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
India's economy to contract by 3.2 per cent in fiscal yea...
India's economy will shrink by 3.2 per cent in the current fiscal, the World Bank said on Monday as it joined a chorus of international agencies th...
June 09, 2020