77th Independence Day Celebrations | PM Modi’s address to...
https://www.youtube.com/live/uUh4qnSkVNY?feature=share https://fb.watch/mqORS1R_Zd/
August 15, 2023
गर्मी / चूरू में 49.6 और श्रीगंगानगर में 48.9 डिग्री, दोनों दुनिया के 5 सबसे गर्म शहरों में; मौसम विभाग का अनुमान- उत्तर भारत में कल से राहत मिलेगी
Vadodara News Network May 27, 2020
यह फोटो नई दिल्ली का है। बुधवार को कुछ बच्चे इंडिया गेट के पास बने कुंड में नहाते हुए चिलचिलाती गर्मी से राहत लेते दिखे।
-
मौसम विभाग का अनुमान है कि हिमालय रीजन में बदलाव की वजह से गर्मी से राहत मिलना शुरू होगी
-
मौसम विभाग के मुताबिक- उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में 28 मई के बाद से गर्मी का असर कम होना शुरू होगा
नई दिल्ली. देश में तेज गर्मी का दौर जारी है। राजस्थान का चूरू बुधवार को लगातार दूसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां 49.6 डिग्री तापमान दर्ज किया। राजस्थान के ही श्रीगंगानगर में 48.9 डिग्री तापमान रहा। ये दोनों ही दुनिया के 5 सबसे गर्म शहरों में शामिल रहे। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में गुरुवार और मध्य भारत के इलाकों में शुक्रवार से गर्मी में राहत मिलेगी।
दुनिया के 5 सबसे गर्म शहरों में 2 भारत के
शहर | देश | अधिकतम तापमान |
नवाबशाह | पाकिस्तान | 50.6 |
जैकबाबाद | पाकिस्तान | 50 |
चूरू | भारत | 49.6 |
पड़ीदन | पाकिस्तान | 49 |
श्रीगंगानगर | भारत | 48.9 |
(आंकड़े worldweathertoday और eldoradoweather के मुताबिक)
देश के 10 सबसे गर्म शहर, इनमें 4 राजस्थान के
शहर | प्रदेश | अधिकतम तापमान |
चूरू | राजस्थान | 49.6 |
श्रीगंगानगर | राजस्थान | 48.9 |
बांदा | यूपी | 48 |
बीकानेर | राजस्थान | 48 |
प्रयागराज | यूपी | 47.6 |
कोटा | राजस्थान | 47.2 |
पालम | दिल्ली | 47.2 |
नारनौल | हरियाणा | 47.2 |
खजुराहो | मध्य प्रदेश | 47 |
चंद्रपुर | महाराष्ट्र | 46.4 |
मौसम विभाग ने कहा- कल से राहत की उम्मीद
मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में 28 मई के बाद से गर्मी का असर कम होना शुरू होगा। मध्य भारत के इलाकों में 29 मई से तापमान थोड़ा कम होगा। मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट नरेश कुमार ने न्यूज एजेंसी को बताया कि हिमालय रीजन में बदलाव की वजह से गर्मी से राहत मिलना शुरू होगी। मैदानी इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती है।
राजस्थान का चूरू लगातार दूसरे दिन देश में सबसे गर्म
चूरू में मंगलवार को तापमान 50 डिग्री रहा था। बुधवार को यहां तापमान मामूली गिरावट के साथ 49.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, श्रीगंगानगर में बुधवार को 48.9 डिग्री, बीकानेर में 48 डिग्री और कोटा में 47.2 डिग्री तापमान रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में लू का दौर अभी जारी रहेगा।
कोटा में लगातार तीसरी रात प्रदेश में सबसे गर्म रही। यहां सोमवार रात तापमान 33.6 डिग्री था। बीती रात यह बढ़कर 33.9 डिग्री हो गया। माउंटआबू में मंगलवार रात 20.4 डिग्री, श्रीगंगानगर में 26.0 डिग्री और जयपुर में 33.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।
महाराष्ट्र में चंद्रपुर सबसे गर्म, पारा 46 डिग्री के पार पहुंचा
महाराष्ट्र में बुधवार को सबसे ज्यादा 46.4 तापमान चंद्रपुर जिले में दर्ज किया गया। चंद्रपुर के बाद नागपुर सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहा।
मध्य प्रदेश में खजुराहो सबसे गर्म
मध्य प्रदेश के खजुराहो में सबसे ज्यादा 47 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। यहां न्यूतनतम 31 डिग्री तापमान रहा। ग्वालियर में अधिकतम 46 और न्यूनतम 32 डिग्री रहा। जबलपुर में अधिकतम 45 डिग्री, न्यूनतम 31 डिग्री रहा। भोपाल में अधिकतम 44 और न्यूनतम 30 डिग्री रहा।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
India's economy to contract by 3.2 per cent in fiscal yea...
India's economy will shrink by 3.2 per cent in the current fiscal, the World Bank said on Monday as it joined a chorus of international agencies th...
June 09, 2020