77th Independence Day Celebrations | PM Modi’s address to...
https://www.youtube.com/live/uUh4qnSkVNY?feature=share https://fb.watch/mqORS1R_Zd/
August 15, 2023
कोरोना दुनिया में LIVE / अब तक 59.04 लाख संक्रमित, रूस में 24 घंटे में 8 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए: महामारी को देखते हुए ब्रिक्स सम्मेलन स्थगित किया गया
Vadodara News Network May 29, 2020
रूस की राजधानी मॉस्को के एक अस्पताल में बुधवार को स्ट्रेचर पर मरीज को ले जाते स्वास्थ्यकर्मी।
-
अब तक दुनिया में 3 लाख 62 हजार 10 मौतें, सबसे ज्यादा अमेरिका में 1 लाख 3 हजार 330 लोगों की जान गई
-
रूस अब ब्रिक्स और एससीओ समिट की अगली तारीख महामारी की स्थिति देखते हुए तय करेगा
वॉशिंगटन. दुनिया में अब तक 59 लाख 4 हजार 658 लोग संक्रमित हैं। 25 लाख 79 हजार 629 लोग ठीक हुए हैं। मौतों का आंकड़ा 3 लाख 62 हजार 10 हो गया है। रूस में पिछले 24 घंटे में 8 हजार 371 नए मामले सामने आए हैं। महामारी को देखते हुए रूस ने ब्रिक्स( ब्राजील, रूस, इंडिया, चीन और दक्षिण अफ्रीका) समूह और शंघाई कोऑपरेशन आर्गनाइजेशन (एससीओ) समिट स्थगित कर दिया। ये दोनों समिट इस साल रूस की अध्यक्षता में होने वाले थे।
महामारी की स्थिति को देखते हुए एससीओ और ब्रिक्स समिट की अगली तारीख सदस्य देशों को बताई जाएगी। रूस में अब तक कुल 3 लाख 79 हजार 051 मामले सामने आए हैं। 4 हजार 142 मौतें हुई हैं और 1 लाख 50 हजार 993 लोग स्वस्थ हुए हैं।
कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश
देश | कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
अमेरिका | 17,68,461 | 1,03,330 | 4,98,725 |
ब्राजील | 4,38,812 | 26,764 | 1,93,181 |
रूस | 3,79,051 | 4,142 | 1,50,993 |
स्पेन | 2,84,986 | 27,119 | 1,96,958 |
ब्रिटेन | 2,69,127 | 37,837 | उपलब्ध नहीं |
इटली | 2,31,732 | 33,142 | 1,50,604 |
फ्रांस | 1,82,913 | 28,596 | 66,584 |
जर्मनी | 1,82,313 | 8,555 | 1,63,200 |
तुर्की | 1,60,979 | 4,461 | 1,24,369 |
भारत | 1,65,348 | 4,710 | 70,786 |
ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।
ब्राजील से लौट सकेंगे अमेरिकी नागरिक: ट्रम्प
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ब्राजील पर लगाया गया ट्रैवल बैन सख्त है। हालांकि, उन्होंने कहा कि ब्राजील से लौटने के इच्छुक अमेरिकी नागरिकों को अपने देश आने की इजाजत दी जाएगी। यह ठीक चीन से आने पर लगाए गए बैन की तरह है। हम इतने सख्त नहीं हो सकते कि अमेरिकी लोगों को उनके देश में आने की इजाजत न दी जा सके। अमेरिका ने पिछले हफ्ते ब्राजील से आने वालों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगाई थी।

ब्रिटेन सोमवार से पाबंदियां हटाना शुरू करेगा
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जाॅनसन ने गुरुवार को कहा कि देश में सोमवार से पाबंदियां हटानी शुरू की जाएंगी। ऐसा कई चरणों में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पाबंदियों में यह छूट इस बात पर निर्भर है कि वायरस नियंत्रित रहे। हमने साथ मिलकर संक्रमण रोकने में हासिल किया है, उसे बेकार नहीं कर सकते। लॉकडाउन के मौजूदा नियमों में दी जा रही छूट सीमित है। लोगों को अब भी सावधान रहने की जरूरत है। इसके तहत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने पर 6 लोगों को घर के बाहर एक साथ जुटने की इजाजत दी जाएगी।

मैक्सिको में मौतों का आंकड़ा नौ हजार के पार
मैक्सिको में पिछले 24 घंटों में 447 लोगों की जानें गई हैं। इसके साथ ही यहां मौतों का आंकड़ा 9 हजार 44 हो गया है।उप स्वास्थ्य मंत्री हुगो लोपेज गेटेल ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में यहां कोरोना के 3 हजार 377 नए मामले सामने आए और अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 81 हजार 400 हो गई है।

स्पेन ने तीन चरणों में पाबंदियां हटाने का एलान किया
स्पेन ने 31 मई से तीन चरणों में देश से पाबंदियां हटाने का एलान किया है। देश के स्वास्थ्य मंत्री सैल्वाडोर इला ने कहा कि पहले चरण में 3.2 करोड़, दूसरे चरण में 1.5 करोड़ और तीसरे चरण में 45 हजार लोगों को पाबंदियों से राहत मिलेगी। पहले हफ्ते में ही देश की करीब आधी आबादी को लॉकडाउन के नियमों में छूट दी जाएगी।

जापान में संक्रमण की दूसरी लहर तेज आने की चर्चा तेज
जापान में पिछले 24 घंटे में 63 नए मामले सामने आए हैं और 7 मौतें हुई हैं। पिछले 15 दिनों में यह पहली बार है जब इतने नए मामले सामने आए हैं। किटाक्युशु शहर में 21 नए मरीज मिले हैं, जबकि बीत 23 दिन से यहां एक भी नया मामला नहीं मिला था। ऐसे में देश में संक्रमण की दूसरी लहर शुरू होने की चर्चा तेज हो गई है।

टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
India's economy to contract by 3.2 per cent in fiscal yea...
India's economy will shrink by 3.2 per cent in the current fiscal, the World Bank said on Monday as it joined a chorus of international agencies th...
June 09, 2020